सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी कंटीली तार के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। घुसपैठिए की गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई है। यह गिरफ्तारी बॉर्डर पर बीपीओ राजाताल के पास की गई है।आरोपी को पकड़ने के बाद उसे थाना घरिंडा की पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पाकिस्तान स्थित जिला शेखूपुरा के मुरीदके निवासी मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पाकिस्तान करंसी के आठ हजार रुपये, मोबाइल और तीन सिम बरामद किए गए हैं।